*स्नातकोत्तर (P.G.) द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2025-2027 में नामांकन की प्रक्रिया समर्थ (Samarth) पोर्टल के माध्यम से तिथि 01 जुलाई 2026 से 04 जुलाई 2026 तक निर्धारित की गई है। केवल वही विद्यार्थी द्वितीय सेमेस्टर में नामांकन के पात्र होंगे जिन्होंने प्रथम सेमेस्टर उत्तीर्ण किया हो अथवा प्रथम सेमेस्टर में प्रोन्नत (Promoted) हुए हों।* *नोट-1 :* P.G. द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2025–2027) का नामांकन शुल्क ₹2,060/- निर्धारित है, जिसमें प्रायोगिक (Practical) शुल्क शामिल नहीं है। SC/ST वर्ग के सभी विद्यार्थियों तथा सभी श्रेणी की छात्राओं (Girls Students) से नामांकन के समय कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।*नोट-2 :* जिन विद्यार्थियों के विषय में प्रायोगिक (Practical) है उन्हें ₹500/- अतिरिक्त प्रायोगिक शुल्क अलग से जमा करना होगा। यह शुल्क विश्वविद्यालय के अगले आदेश तक अथवा परीक्षा प्रपत्र (Examination Form) भरने के समय निर्धारित परीक्षा शुल्क के साथ जमा किया जाएगा।












