स्नातक सेमेस्टर-II सत्र 2025-29 की आंतरिक परीक्षा (CIA) दिनांक 15.09.2026 से 19.09.2026 तक संपन्न कराते हुए संबंधित कॉलेज अपने स्तर से CIA Marks Entry करेंगे एवं Marks Entry हेतु महाविद्यालयों के लिए UMIS एवं SAMARTH PORTAL दिनांक 18.09.2026 से 22.09.2026 तक खुला रहेगा। सभी छात्र-छात्राएँ आंतरिक परीक्षा (CIA) में शामिल होने के लिए अपने-अपने महाविद्यालय से संपर्क करें

स्नातक सेमेस्टर-2 सत्र 2023-27 एवं सत्र 2024-28 के ऐसे सभी छात्र-छात्राएं जो सेमेस्टर-2 में प्रमोटेड (Promoted) हैं, वे अपने-अपने महाविद्यालय से संपर्क कर प्रमोटेड विषय की CIA (आंतरिक मूल्यांकन) परीक्षा में अनिवार्य रूप से सम्मिलित हों। साथ ही, स्नातक सेमेस्टर-2 सत्र 2025-29 की CIA परीक्षा लगभग सभी महाविद्यालयों में आयोजित की जा रही है। अतः संबंधित छात्र-छात्राएं अपने महाविद्यालय से संपर्क कर परीक्षा में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
ध्यान दें: CIA परीक्षा में अनुपस्थित रहने पर आपको मुख्य परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्वयं छात्र-छात्राओं की होगी।











